स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनाली फौगाट के पोस्टमार्टम में फंसा पेंच, सोनाली का पीए क्यों बदल रहा है बार बार ब्यान

परिजनों का आरोप जब तक पुलिस हत्या का केस दर्ज नहीं करती तब तक नहीं करेंगें साईन, आज अंतिम संस्कार पर संशय कायम




हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


सोनाली फौगाट का अंतिम संस्कार बुधवार को होने पर संशय बना हुआ है, क्योंकि परिजनों पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहंी हैं, जिसके कारण अभी तक उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। परिजनों का आरोप है कि गोवा पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। 







सोनाली फौगाट के जीजा अमन पूनियां व परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए फाईल पर अपने साईन करने से मना कर दिया। क्योंकि वो पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं थे। वो चाहते हैं कि पहले पुलिस  पीए सुधीर सांगवान व सुखदेव के खिलाफ  केस दर्ज करे। लेकिन परिजनों का अरोप है कि पुलिस ऐसा नहीं कर रही है। जिसके कारण मंगलवार शाम को परिजनों के गोवा पहुंचने के बाद भी बुधवार दोपहर तक सोनाली के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जिसके कारण उसके अंतिम संस्कार बुधवार को होना मुनासिफ नहीं लग रहा है। 






टिक टॉक स्टार, बिग बॉस 14 फेम एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के शव के पोस्टमार्टम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सोनाली के जीजा अमन पूनिया और अन्य परिवारिक सदस्यों ने पीए सुधीर सांगवान और सुखदेव के खिलाफ  मामला दर्ज करवाने के लिए गोवा पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन गोवा पुलिस ने पहले पोस्टमार्टम करवाने की शर्त रखते हुए कहा कि पहले पोस्टमार्टम करवाओ उसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। जबकि गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला परिजनों के पहुंचने से पहले ही दर्ज कर लिया था। 







सोनाली फौगाट के भाई वतन ढाका व अन्य परिजनों का आरोप है कि सुधीर सांगवान बार बार अपनी बातों को बदल रहा है, वो कभी कहता है कि सोनाली की रात को 12 बजे के आसपास तबीयत खराब हुई थी तो कभी कह रहा है कि मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 






सोनाली की बहन रूकेश  ने बताया कि सोनाली अपने साथ हुई गड़बड़ी बताना चाह रही थी, इसलिए वो बार बार फोन कर रही थी। लेकिन उसका पीए सुधीर सांगवान उस पर नजर रखे हुए थे। जिसके कारण पीछे से उसकी आवाज सुनाई दे रही थी। सोनाली ने व्हटशॉप कॉल भी की थी। लेकिन वो अपनी बात खुलकर नहीं बता पाई। उसने केवल इतना कहा था कि खाना खाने के बाद उसके हाथ पांव काम नहीं कर रहे हैं, जिससे उसको खाने में गड़बड़ करने का शक जाहिर करते हुए कहा था कि उसे ऐसा लग रहा है मानों उसको कुछ किया जा रहा है, लेकिन वो पूरी बातें हिसार आकर ही बता पाएगी। हिसार आने से पहले ही उसकी मौत की खबर पहुंच गई। 






सोनाली फौगाट के पिता महाबीर सिंह ढाका व मां संतोष सहित अन्य परिजनों ने भी सोनाली की हार्टअटैक से मौत पर शक जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी बेटी को हार्टअटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेग मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो जाना बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्हें शक है कि किसी ने खाने में कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया हो।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |