हांसी के गांव में तेजधार हथियारों से किया वार कर हत्या; दोस्तों पर आरोप
हत्या के केस में जेल से जमानत पर कुछ दिन पहले ही आया था बाहर
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी के नजदीकी गांव ढाणी शांकरी बीती रात बदमाशों ने एक युवक की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव ढाणी शांकरी मृतक 29 वर्षीय प्रेम के पिता सीताराम ने बताया जसबीर, रवि, सचिन सहित उसके अन्य दोस्त हैं, उनमेंं से किसी एक ने रात के समय प्रेम को फोन करके मंदिर के पास बुलाया था। फोन आने पर प्रेम उसके बताए ठिकाने पर पहुंच गया और उसकी हत्या कर दी। सीताराम ने बताया उनके बेटे प्रेम व सचिन पर जींद में हत्या का केस दर्ज है और वो कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेम के दोस्त उसको धमका कर उनके गैंग में रहने का दबाव दे रहे थे। लेकिन उसने उनके साथ रहने से मना कर दिया था। प्रेम का कहना था कि वह आपराधिक गतिविधियों को छोड़ कर अपने परिवार के साथ शांति से रहना चाहता है। पिता सीताराम ने बताया उसके दोस्त पहले भी कई बार उनके घर पर आकर उसके साथ गाली-गलौज कर चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks