स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद के गांव में खेत में पानी देने गए व्यक्ति की कस्सी से काटकर हत्या

पुलिस ने खेत के पड़ौसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है


नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी जालब में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की कस्सी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे व भाई के ब्यान पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 






खेड़ी जालब निवासी नरेश ने बताया कि उसका पिता 70 वर्षीय धर्मपाल खेत में पानी लगाने के लिए खेत गया था कि गांव के ही मेघा ने कस्सी से वार कर उसके पिता की हत्या कर दी। नरेश ने बताया कि सिर में, नाक, गर्दन सहित चार वार किए। तो खेत के पड़ौसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जब वो मोके पर पहुंचे तो वो दम तौड़ चुके थे। पुलिस ने मेघा पुत्र रामरूप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक के भाई चतर ने बताया कि वो अपने खेत में काम कर रहा था कि झगड़े की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो मेघा उसके भाई धर्मपाल पर लगातार वार कर रहा था। जब उसने ललकारा तो वो मोके से फरार हो गया। 




इस संबंध में खेड़ी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि खेड़ी जालब में एक व्यक्ति सडक़ पर पड़ा हुआ है और गंभीर रूप से घायल है। जब वो मोके पर पहुंचे तो उसके सिर से काफी खून बह रहा था और वो दम तौड़ चुका था। पुलिस ने मेघा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |