स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हालसा अध्यक्ष ने किया एडीआर सेंटर का लोकार्पण, त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय का जनमानस को मिलेगा विकल्प

 हालसा अध्यक्ष न्यायाधीश ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने किया एडीआर सेंटर के लोकार्पण अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के गरिमा के साथ वृद्घावस्था (एजिंग विद डिग्निटी) अभियान का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार पोस्टर का किया विमोचन




- उच्च न्यायालय में रेवाड़ी सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज जस्टिस मनोज बजाज ने भी किया लोकार्पण समारोह समारोह को संबोधित  




रेवाड़ी, 20 अगस्त।




पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने शनिवार को न्याय सबके लिए उद्देश्य की सार्थकता के साथ रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र के नए भवन का विधिवत लोकार्पण किया। उनके साथ उच्च न्यायालय में रेवाड़ी सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज जस्टिस मनोज बजाज भी विशेष तौर पर लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज का रेवाड़ी पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विमल कुमार, डीसी अशोक कुमार गर्ग व बार एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान शमशेर सिंह यादव ने स्वागत किया।  
















एडीआर सेंटर के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज ने हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के विशेष अभियान गरिमा के साथ वृद्घावस्था (एजिंग विद डिग्निटी)का शुभारंभ किया तथा बुजुर्गों के अधिकार पोस्टर का विमोचन किया। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायधीश सुभाष मैहला व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।









एडीआर सेंटर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से जनमानस को अपने मामलों का निपटारा करने का एक सार्थक विकल्प मिलेगा। हरियाणा मेंं जिला स्तर पर यह चौदहवां वैकल्पि विवाद समाधान केंद्र का भवन है। अलग वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के मामले में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर जनमानस को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाए। आज समाज में छोटी छोटी बातों पर विवाद बढ रहे हैं,जिससे न्यायालय में भी कार्य का दबाव बढता जा रहा है। वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के साथ-साथ विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने का सशक्त माध्यम है।









उन्होंनें हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से आरंभ किए गए गरिमा के साथ वृद्घावस्था (एजिंग विद डिग्निटी) अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं,उन योजनाओं का वरिष्ठ नागरिकों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम वरिष्ठï नागरिकों को पूरा मान सम्मान दें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ बुर्जुगों तक पहुंच सके।










उच्च न्यायालय में सैशन डिविजन रेवाड़ी के प्रशासनिक जज जस्टिस मनोज बजाज ने कहा कि एडीआर सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से परिवादियों को सुलभ सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा,जिससे उनके  धन व समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण लोग लंबित लडाई कोर्ट में लडने के उपरांत समझौता करते हैं,एडीआर सेंटर ऐसे लोगों के लिए कारगर साबित होता हैे। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार के कारण अब लोक अदालतों व एडीआर सेंटर के प्रति लोगों का रूझान निरंतर बढता जा रहा है,जिसके माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश के लाखों लंबित केसों का निपटान किया जा रहा है। समाज के गरीब वर्ग,महिलाओं और जरूरतमंदों को न्याय दिलवाने में भी विधिक सेवा काफी लाभदायक साबित रही है। लोक अदालतों के माध्यम से निपटने वाले केसों में जीत हार की भावना समाप्त होती है और दोनों पक्ष स्वयं को जीते हुए मानकर राहत महसूस करते हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह और प्रशासनिक जज मनोज बजाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेवाडी में एडीआर भवन का तोहफा दिया है,जिला में लोक अदालतों के माध्यम से 92.7 प्रतिशत केसों का निपटान किया गया है और अब एडीआर सेंटर के माध्यम से विवादों को निपटाया जा सकेगा।













एडीआर सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम का जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने नवनिॢमत एडीआर सेंटर का अवलोकन किया। लोकार्पण समारोह में स्कूली विद्याॢथयों व हरियाणा कला परिषद की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। कार्यक्रम के उपरांत एडीआर सेंटर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।  






इस अवसर पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार जैन, सुशील कुमार गर्ग, सरताज बसवाना, अर्चना यादव, सुनील कुमार दीवान, फैमिली कोर्ट के जज हरबीर सिंह दहिया, सिविल जज पीयूष शर्मा, सीजेएम विनीत सपडा, जेएमआईसी रूपा, एएसपी पूनम दलाल व बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |