स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सेना भर्ती में गड़बड़ी करने वाले युवाओं पर गिरेगी गाज, क्या ये गड़बड़ी आपने तो नहीं की है !

 दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ उम्मीदवार होगा स्थायी रूप से अयोग्य : कर्नल मोहित सिंह


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह (सेवा मेडल) ने कहा है कि सेना भर्ती के दौरान यदि किसी उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए, तो उनके विरूद्घ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के साथ-साथ उन्हें स्थाई रूप से अयोग्य करार दिया जाएगा।





उन्होंने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना पारदर्शी और स्वचालित है। इस प्रक्रिया में पंजीकृत उम्मीदवार का सारा डेटा संग्रहित किया जाता है। किसी भी भर्ती में इस डेटा के विवरण को बारीकी से जांचा जाता है। यदि किसी उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज दाखिल कर दिया, तो वह केवल इस एक भर्ती से नहीं बल्कि आगे की भी भर्तियों से भी अयोग्य हो जाएगा, क्योंकि प्रत्येक भर्ती में उम्मीदवार का संग्रहित किया गया डेटा जांचा जाता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ साक्षात उम्मीदवारी की स्थायी अयोग्यता से बचने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने से बचें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |