स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कार की टक्कर से पलटा ट्रक, कार में लगी आग !

हाईवे पर आग का गोला बनी कार,  कार सवारों पर नशे का भूत सवार !

      दिल्ली गुरुग्राम हाइवे पर कार में लगी आग।



गुरुग्राम : तहलका न्यूज



   दिल्ली गुरुग्राम हाइवे पर तेज रफ्तार कार चालक ने एक दम से ब्रेक लगा दिए। जिसकी टक्कर होने से ट्रक पलट गया। वहीं कार में आग लग गई। कुछ देर बाद ट्रक से एक दूसरी कार टक्करा गई। जिससे वो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कार की टक्कर से ट्रक पलटा उस कार में एक युवती सहित पांच युवक सवार थे। जोकि नशे में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार सवारों का मैडिकल करवाया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। 








मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली गुरुग्राम हाइवे पर एक युवती सहित पांच युवक किसी होटल में खाना खा कर वापिस आ रहे थे कि कार चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण कार के पीछे से आ रहा ट्रक टक्कर होने से पलट गया। टक्कर होने के बाद कार सवार युवक बाहर निकले तो उनके पांव जमीन पर टिक नहीं पा रहे थे। उनके साथ कार में एक युवती भी सवार थी। जैसे ही वो कार से नीचे उतरे तो कार में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं कुछ ही देर बाद एक दूसरी इको कार सड़क पर पलटे ट्रक से टकरा गई। जिससे वो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।  पुलिस को कार सवार युवकों ने बताया कि कार के आगे अचानक कुत्ता आ जाने की वजह से उन्होंने ब्रेक लगाए। जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में कार सवार युवकों के अलावा ट्रक चालक भी घायल हो गया। 






 पुलिस का कहना है कि कार सवार युवक व युवती हलद्वानी के रहने वाले हैं। वे किसी होटल पर खाना खाकर वापस लौट रहे थे। पांचों का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। घायल ट्रक चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |