हलके में विकास कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी
राज्य मंत्री अनूप धानक ने गांव सरहेड़ा, मतलौडा तथा बनभौरी का दौरा कर जन समस्याएं सुनी, कहा विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा
ग्रामीणों को संबोधित करते राज्यमंत्री अनूप धानक।हिसार, 01 जनवरी।
हरियाणा के श्रम-रोजगार, राजस्व-आपदा प्रबंधन, उद्योग-वाणिज्य व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री अनूप धानक ने शनिवार को उकलाना हलके के सरहेड़ा, मतलौडा तथा बनभौरी गांव का दौरा किया और ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी। ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं के साथ राज्यमंत्री अनूप धानक का जोरदार स्वागत किया गया। गांव मतलौडा में पंचग्रामी 14 गांव खाप की ओर से नवनियुक्त प्रधान मांगेराम ने राज्यमंत्री अनूप धानक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री अनूप धानक ने ग्रामीणों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए। राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांवों के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की राशि आबंटित की है। उकलाना हलके में विकास कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हल्के का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। एक गांव को दूसरे गांव से जोडऩे वाले कच्चे रास्तों पर नई सडक़ें बनाई जाएंगी ताकि किसान सुगमता के साथ अपने खेत खलिहान से फसल को अनाज मंडी तक ले जा सके। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए नये कार्यो के एस्टीमेट बनाए जा रहे है। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार किसान, मजदूर कमेरे, पिछड़े वर्गों के लिए नई नई योजना बनाकर लागू कर रही है, ताकि सभी वर्गों का उत्थान हो और प्रदेश का विकास हो।
इस मौके पर ग्रामीणों ने पीने के पानी, नहर पानी, बिजली सप्लाई, पक्की सडक़ें बनवाने सहित अन्य मांगे रखी,जिस पर राज्यमंत्री अनूप धानक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के तौर पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेजेपी हल्का अनिल बालकिया, पंचग्रामी 14 गांव के प्रधान मांगेराम, दिलदार पूनिया, संदीप पूनिया, मास्टर रणबीर, सुरेश पूनिया, भूरिया सरहेड़ा, जगदीप कुंडू, संदीप कुंडू, जैकी सिवानी, बबलू गोदारा, मनदीप पाबड़ा, सीटू, महिपाल शास्त्री, धोला, केसी, धूप सिंह, जिले सिंह फौजी, मंगल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
जिले में 3 लोगों में मिला कोरोना संक्रमण, एक्टिव केस बढक़र 13 हुए
हिसार, 1 जनवरी
डिप्टी सीएमओ डा0 तरूण ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामलें आए हैं। जिले में एक्टिव केस बढक़र अब 13 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 8 लाख 28 हजार 240 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार 15 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 861 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
कोविड वैक्सीनेशन : जिले में 18 लाख 73 हजार 845 वैक्सीनेशन डोज दी गई
हिसार, 1 जनवरी
डिप्टी सीएमओ डा0 तरूण ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत एवं सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जिले में 100 प्रतिशत लक्षित समूह का वैक्सीनेशन करने की दिशा में सघन अभियान लगातार जारी है। जिले में अभी तक 18 लाख 73 हजार 845 वैक्सीनेशन डोज दी गई है। 11 लाख 29 हजार 584 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 7 लाख 44 हजार 261 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 57 हजार 669 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 12 हजार 933 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 48 हजार 120 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 80 हजार 524 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 453 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 27 हजार 731 ने दूसरी डोज ली है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks