स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar Crime News : कनौह गांव की सुमन का शव गांव के बाहर अधजला मिला, पति, सास, ननंद और नंनदोई के खिलाफ मामला दर्ज

 Hisar Crime News: Dead body of Suman of Kanoah village found half burnt outside the village



सुनील कोहाड़।

हरियाणा न्यूज हिसार : कनौहा गांव के युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दी थी। लेकिन विवाहिता का शव गांव के बाहर अधजला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के भाई के ब्यान पर पति,सास सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



जींद जिले के गांव पैगा निवासी बलराम ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी सन 2005 में कनौह निवासी कुलदीप उर्फ लीलू के साथ धूमधाम से की थी। उसे सूचना मिली थी कि उसकी बहन सुमन ससुराल से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई है। सूचना मिलने पर वो तुरंत ही कनौह गांव पहुंचा। देर रात होने पर जब सुमन के बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो वो कनौह गांव में ही कुलदीप के पास रूक गया। 




बलराम के मुताबिक सुबह उठे तो ग्रामीणों से सुना कि गांव के बाहर एक अधजला शव पड़ा हुआ है। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो शव उसकी बहन सुमन का मिला। उसने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। बलराम के मुताबिक शव के पास एक डीजल तेल की कैन भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस कनौह गांव पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।




 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बलराम के ब्यान पर उसके जीजा कुलदीप उर्फ लीलू, सास रामरती, ननंद रानी और ननदोई दलबीर के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द बूर्द करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टामर्टम करवाकर मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया। 





गौरतलब है कि कुलदीप उर्फ लीलू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी सुमन मानसिक रूप से कमजोर है और वो सुबह करीब 6 बजे बिना कुछ बताए घर से कहीं पर चली गई है। उसके बाद सोशल मीडिया पर भी सुमन के लापता होने की पोस्ट वायरल हुई थी। लेकिन किसी को इस बात का शव मिलने से पहले अहसास तक नहीं था कि कुलदीप उर्फ लीलू और उसके परिजन सुमन की हत्या कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए ऐसी औछी हरकत कर सकते हैं। क्योंकि सुमन दो बच्चों की मां थी। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Haryana News WhatsApp group

Kisan Protest : नारनौंद में हजारों किसानों ने भरी हुंकार:13 फरवरी को एमएसपी की मांग को लेकर किसानों का दिल्ली कूच 

Sonipat News Today: सोनीपत में बदमाशों का एनकाउंटर : दो को लगी गोली, तीसरा काबू

Hansi Delhi National Highway Accident : हांसी दिल्ली मार्ग पर स्कूल जा रहे भाई बहन को कार ने मारी टक्कर, बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर

हिसार-अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन | Hisar-Ayodhya Dham Aastha Special Train 

Hisar News Today: हिसार के जवाहर नगर में युवक ने लगाया फंदा 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |