स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi Delhi National Highway Accident : हांसी दिल्ली मार्ग पर भाई बहन को कार ने मारी टक्कर, बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर

 Hansi Delhi National Highway Accident : 

सडक़ हादसे में घायल कुशल। (फाईल फोटो)


सुनील कोहाड़।

हरियाणा न्यूज हिसार : हांसी दिल्ली मार्ग पर गांव सोरखी में स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 





सडक़ हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक व घायल बच्चों के परिजन।

गांव सोरखी के सरपंच प्रतिनिधि योगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई अनूप का छ: वर्षीय बेटा कुशल अपनी पांच वर्षीय बेटी वंशिका गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वो उन्हें स्कूल से घर लेकर जा रहा था कि दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर गांव के बस स्टैंड के पास सडक़ को पार करने लगे तो दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से आई एक ऑल्टो कार चालक ने कुशल व वंशिका को  टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुशल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 





टक्कर मारते ही कार चालक मौके से कार सहित भागने लगा तो वहां पर मौजूद लोगों ने रास्ता रोककर कार को रोकने का प्रयास किया। परंतु कार चालक ने कार को कुंगड़ गांव के रास्ते की तरफ मोड़ दिया। जब ग्रामीणों ने मोटरसाईकिल से पीछा कर उसको पकडऩा चाहा तो गांव की गलियों में चकमा देकर भाग गया। 






हादसे की सूचना मिलते ही बास पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाली सोरखी पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पांच वर्षीय बच्ची के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीडि़त परिजनों के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Haryana News WhatsApp group

Kisan Protest : नारनौंद में हजारों किसानों ने भरी हुंकार:13 फरवरी को एमएसपी की मांग को लेकर किसानों का दिल्ली कूच 

Sonipat News Today: सोनीपत में बदमाशों का एनकाउंटर : दो को लगी गोली, तीसरा काबू

Hisar Crime News : कनौह गांव 

की सुमन का शव गांव के बाहर अधजला मिला, पति, सास, ननंद और नंनदोई के खिलाफ मामला दर्ज

हिसार-अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन | Hisar-Ayodhya Dham Aastha Special Train 

Hisar News Today: हिसार के जवाहर नगर में युवक ने लगाया फंदा 


 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |