स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाइक से गिरी दस साल की लड़की को बस ने कुचला

 Ten year old girl who fell from bike crushed by bus


हरियाणा न्यूज, निसिंग : कैथल रोड पर राइस मिल के पास सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण यातायात अव्यवस्थित होने से एक और जान चली गई। बीते 15 दिन में ट्रकों के कारण सड़क पर तीसरी मौत हुई है। लेकिन प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने  घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया।  किसी ने ट्रकों को सड़क से हटाने की जहमत नहीं उठाई। 




बुधवार दोपहर राइस मिलों के पास कैथल रोड पर हादसे में दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह जुंडला की रहने वाली थी । दस वर्षीय निधि अपने चाचा अजय के साथ बाइक पर सवार होकर कैथल के भाना गांव गई थी। उसके चाचा ने अपनी बुआ से मंगल तिलक करवाया। जलपान लेने के बाद दोपहर को  दोनों बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। पुलिस के अनुसार निसिंग में कैथल रोड पर राइस मिलों के पास खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक की साइड लग गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। निधि सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने निधि को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस सहित चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा। हादसे में निधि के चाचा को हल्की चोट लगी है।



चाचा के साथ बाइक पर कैथल के गांव भाना गई थी नीधि

अंतिम बार किया भाई को तिलकदस वर्षीय निधि से छोटी उसकी एक और वहन रिद्धि है, जो करीब सात साल की । उससे छोटा करीब पांच वर्षीय भाई ध्रुव है। सुबह नहाकर निधि ने अपने भाई ध्रुव के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की। उस समय निधि को नहीं पता था कि वह अंतिम बार अपने भाई को तिलक कर


रही है। वह चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर कैथल जिले के भाना गांव चली गई लेकिन वापसी के समय हादसे का शिकार हो गई और दोबारा घर नहीं लौटी। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। निधि का पिता जोनी मजदूरी से परिवार का गुजारा करता है। सड़क हादसे ने एक भाई से भैया दूज के दिन उसकी वहन छीन ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |