वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत | Dhaba worker dies due to vehicle collision
Dhaba worker dies due to vehicle collision in Panipat
हरियाणा न्यूज / इसराना नौल्था में रोहतक-पानीपत हाइवे पर रोड पार करते समय ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति की कर्मी की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर वासी राहुल पाराशर ने बताया कि उसका 47 वर्षीय भाई अजय गांव नौल्था के शर्मा वैष्णो ढाबे पर करीब 20 साल से काम करता था।
13 नवंबर को ढाबा मालिक कृष्ण कुमार ने फोन कर बताया कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अजय मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह 14 नवंबर को पानीपत पहुंचा। यहां आने पर पता चला कि अजय सन्नी फैक्ट्री नौल्था के सामने से सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार में आती हुई गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे गिर पड़ा और उसे काफी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks