स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दस दिन पहले बजी घर में शहनाई, अब पसरा मातम

 Shehnai rang in the house ten days ago, now mourning spread, Bike driver dies, one injured in collision with Tata Ace

टाटा ऐस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल


हरियाणा न्यूज / डबवाली : गांव मसीतां-सावंतखेड़ा रोड पर बुधवार सुबह हुए हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का 22 वर्षीय बेटा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।


मृतक की पहचान गांव मसीतां निवासी 52 वर्षीय मनजीत सिंह के रुप में हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बताया जाता है कि मृतक का बेटा प्रभजोत सिंह गांव देसूजोधा स्थित दशमेश ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर अध्यापक तैनात है। मनजीत बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहा था। बाइक को वह स्वयं चला रहा था। गांव मसीतां से


10 दिन पहले ही बड़े बेटे की हुई थी शादी


ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के दो बेटे, दो बेटियां हैं। बड़े बेटे प्रभजोत सिंह की शादी पांच नवंबर को की है। छह नवंबर को उसने गांव को पार्टी दी थी। 10 दिन बाद हुए हादसे ने खुशियों को ग्रहण सा लगा दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।


सावंतखेड़ा रोड पर गोदाम के समीप सामने से आए टाटा एस ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बाप-बेटे को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मनजीत को मृत करार दिया। मृतक मोटर मिस्त्री बताया जाता है। घर में उसकी दुकान है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |