स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ससुराल गए युवक की हत्या, पत्थर मारकर हत्या की आशंका

 Murder of young man who went to in-laws house, fear of murder by stoning


हरियाणा न्यूज / बहादुरगढ़ : 

बादली में बेरहमीपूर्वक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसका शव kmp के नजदीक कच्चे रास्ते पर पाया गया पत्थरों से वारकर मौत के घाट उतारे जाने की शंका है। इस संबंध में फिलहाल बादली पुलिस ने हत्या, छीना झपटी और शव को खुर्दबुर्द करने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


दरअसल, बुधवार की सुबह किसान कृष्ण अपने खेत की ओर गया था। उसे रास्ते पर एक व्यक्ति का शव नजर आया। यह सूचना पुलिस को दी गई। बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। खून से लथपथ शव पर चोट के गहरे निशान थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी धर्मवीर और थाना प्रभारी रमेश कुमार भी मौके पर आए। एफएसएल टीम को बुलाया गया। प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त हो गई। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भिजवाया गया।


मृतक प्रवीण मूल रूप से जिले के गांव खेड़ी आसरा का रहने वाला था। फिलहाल परिवार सहित नजफगढ़ में रहता था। बताते हैं कि भैया दूज को देखते हुए मंगलवार की शाम को वह अपनी पत्नी प्रियंका को उसके मायके गांव नूना माजरा छोड़ने आया था। अपनी ससुराल में कुछ देर ठहरने के बाद पैतृक गांव खेड़ी आसरा जाने की बात कहकर निकल गया। लेकिन गांव तक नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव केएमपी के साथ कच्चे रास्ते पर पाया गया। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर प्रवीण की गाड़ी नहीं मिली थी। लिहाजा छीना झपटी की आशंका से हत्या की आशंका जाहिर की गई। इसे देखते हुए परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, छीनाझपटी तथा शव को खुर्दबुर्द करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।




पत्थर मारकर हत्या की आशंका

उधर, डीएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि बादली में केएमपी के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। किसी पत्थर से हत्या किए जाने की आशंका है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जल्द से जल्द मामला सुलझाने का प्रयास रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |