धान के रेट में गिरावट से किसान चिंतित, जाने कितनी आई है गिरावट
Farmers worried due to fall in paddy rates, don't know how much the fall has happened
हरियाणा न्यूज : अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक धान की आवक हो रही है। बुधवार को अनाज मंडी में बासमती धान के भाव 200 रुपये तक गिर गए। इससे किसानों में मायूसी है। भाव कम होने पर किसानों ने धान का स्टाक करना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि भाव में तेजी आने के बाद मंडियों में फसल लेकर आएंगे। हालांकि इस बार पिछले साल की अपेक्षा धान के अच्छे भाव मिल रहे हैं।
किसानों ने बताया कि दो दिन पहले बासमती धान के भाव 6300 रुपये प्रति क्विंटल, 1121 के भाव 4625 रुपये प्रति क्विंटल, मुच्छल के भाव 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे, लेकिन बुधवार को धान के भाव में 150 से 200 रुपये की कमी आई है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 1509 के 3300 रुपये प्रति क्विंटल व 1847 धान के भाव 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को मिल रहे हैं।
नई अनाज मंडी कि बासमती सहित अन्य किस्मों के भाव में 150 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट आई है। भाव में उतार-चढ़ाव चलता रहता है। दो दिन पहले बासमती धान 6300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। इस अनाज मंडी में जनवरी माह तक धान की आवक चलती रहती है।
राम कुमार गर्ग
कैथल मंडी एसोसिएशन प्रधान

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks