स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में कानूनगो के खिलाफ धक्का-मुक्की करने व जातिसूचक टिप्पणी करने का केस दर्ज

 Case registered against lawmen in Hisar for pushing and making caste based remarks


हरियाणा न्यूज / हिसार :

तलवंडी रुक्का गांव के रामकुमार ने नलवा हल्के के कानूनगो भूप सिंह पर धक्का-मुक्की करने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ धक्का-मुक्की करने, जान से मारने की धमकी देने एवं एस.सी. एस.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।






तलवंडी रुक्का के रामकुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं अनुसूचित जाति से संबंध रखता हूं। मैंने एक दरख्वास्त तहसीलदार को 23 अक्तूबर को निशानदेही कराने बारे दी थी। जिसे कानूनगो को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया। भूप सिंह ने एक पत्र 2 नवम्बर को जारी शुदा मुझे और बी.डी.पी.ओ. हिसार-1 को भेजा। जिस पर गांव के नम्बरदार ने





मेरे को कहा कि इस पत्र की एक कॉपी बी.डी.पी.ओ. को देनी है। मैंने पत्र की कॉपी बी.डी.पी.ओ. के कार्यालय में जमा कर व मेरा अंगूठा लगाकर वापिस एक पत्र जवाबशुदा 9 नवम्बर को लिखा में 14 नवम्बर को करीब 3 बजे पटवारखाने में कानूनगो भूपसिंह को पत्र देने गया। कानूनगो ने उसे पढ़कर लेने से पहले मना कर दिया। मैंने रसीद देने के लिए कहा तो साफ मना कर दिया।




आरोप लगाया कि कानूनगो ने मेरा पत्र वापस कर तैश में आकर मुझ पर जातिसूचक टिप्पणी की। उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए मेरा गला पकड़ लिया। तब मौके पर मेरे साथ एक एडवोकेट थे। उन्होंने बीच-बचाव कर मुझे लुटाया। कानूनगो ने मेरे को जान से मारने की धमकी भी दी। सिटी थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |