स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में आटा चक्की से 1.50 लाख रूपये चोरी, रुपए चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 1.50 lakh rupees stolen from flour mill in Hisar, accused arrested in the case of stealing money


हरियाणा न्यूज : 

     पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना एचटीएम पुलिस में तिलक नगर स्थित आटा चक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी के मामले में आरोपी रामनगर हिसार निवासी कपिल उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया गया है। 






  एएसआई रामलाल ने बताया कि थाना मिलगेट में प्रेम नगर हिसार निवासी सुभाष ने उसकी आटा चक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी तिलकनगर मंदिर रोड पर रमेश आटा चक्की है। 10/11.11.2023 की रात में किसी अज्ञात ने आटा चक्की पर अलमारी का ताला तोड़ कर 1.50 लाख रुपए चूरा लिए। 




शिकायत पर थाना एचटीएम में अभियोग अंकित कर आरोपी कपिल उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कपिल उर्फ कालिया दीवार फांद कर वहा अंदर गया और अलमारी से पैसे चुराए। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।






*पिस्तौल के बल पर शराब के ठेके से रुपए लूटने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार।*


      थाना सदर पुलिस ने गांव सातरोड  शराब के ठेके पर पिस्तौल के बल पर रुपए लूटने के मामले में तीसरे आरोपी सिसाए बोलान निवासी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। 




      उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू, योगेश उर्फ बच्ची और आयुष द्वारा 9.08.23 की शाम करीब 8 बजे गांव सातरोड कलां शराब के ठेके पर फायर कर ठेके पर सेल्समैन से 30 हजार रुपए लूटने की वारदात की योजना में शामिल था। पुलिस द्वारा मामले के दो आरोपियों योगेश उर्फ बच्ची और आयुष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।





 आरोपी सोनू को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि गांव सातरोड कलां स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करे वाले पाबड़ा निवासी प्रदीप ने थाना सदर हिसार में 09.08.2023 की शाम को शराब के ठेके पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा पिस्तौल के बल पर 30/40 हजार रुपए लूटने के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |