हिसार में होमगार्ड लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
hisar police Two accused arrested for defrauding Rs 10 lakh under one name to get job in Home Guard
हरियाणा न्यूज :
पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस टीम ने होम गार्ड में नोकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों नहला, फतेहाबाद निवासी अनूप और ढोबी निवासी मनीष को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नहला, फतेहाबाद निवासी अनूप और ढोबी निवासी मनीष रेड स्क्वायर मार्केट में प्लेसमेंट एजेंसी चलाते है। इन्होंने अपने नकली आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अपने अलग अलग आईडी कार्ड बनवा रखे है। ये नोकरी की तलाश कर रहे लोगो को होम गार्ड, अग्रोहा मेडिकल, यूनिवर्सिटी और हाई कोर्ट में नोकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते है।
आरोपी मनीष ने गांव धनाना निवासी संजीव बन कर मामले में शिकायतकर्ता मोचीवाली, फतेहाबाद निवासी अनिल के पास 5 जून 2023 को फोन किया और कहा कि वह उसे होम गार्ड में नोकरी दिलवा देगा इसके बदले में उसे 2 लाख 50 हजार रुपए देने होगे। अनिल द्वारा हां करने पर आरोपी ने उसे भरोसा दिलाने के लिए अनिल के दस्तावेज ले, उसे फर्जी आईडी कार्ड दिया।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने 3 रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने के लिए आरोपी मनीष को अलग अलग समय पर 10 लाख रुपए दे दिए। रुपए लेने के पश्चात उपरोक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता अनिल और उसके रिश्तेदारों को सिविल अस्पताल, फतेहाबाद में वार्ड बॉय, होम गार्ड के फर्जी आईडी कार्ड दिए और ज्वाइनिंग को लेकर गुमराह करते रहे। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगे। जिस पर इन्हे ठगी का अहसास हुआ।
गौरतलब है कि थाना सिविल लाइन हिसार में मोचीवाली, फतेहाबाद निवासी अनिल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 420/467/468/406/34 के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए इन्हे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks