स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के युवक से क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे छह लाख रुपये, केस दर्ज

hansi news, Youth from Narnaund area cheated of Rs 6 lakh on the pretext of getting him a clerk job



तहलका न्यूज नारनौंद। गांव कोथ कलां के पिता-पुत्र के साथ क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पंजाब के मुक्तसर साहिब के बाबा नानक नगर निवासी प्रियंका पाण्डे व विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोथ कलां निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा मनीष दिल्ली में सीजीएल की कोचिंग ले रहा था और दिल्ली के एक पीजी में रहता था। आरोपी विक्रम भी उसी पीजी में रहता था। इस दौरान उसके साथ जान पहचान हो गई। विक्रम ने उसे सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपनी एक महिला मित्र से परिचय करवाया। उसको बताया कि आरोपी महिला प्रियंका पाण्डे हिसार में एमईएस डिपार्टमेंट में जेईओ के पद पर कार्यरत है और वह पैसे लेकर उसका चयन करवा




सकती है। इसके बाद उसके वीरेंद्र ने प्रियंका पाण्डे के बैंक अकाउंट में एमईएस में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन बार दो-दो लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की।


पहली ट्रांजेक्शन 6 सितंबर 2022, दूसरी ट्रांजेक्शन 17 सितंबर 2022 व ट्रांजेक्शन 27 सितंबर 2022 को की। आरोपियों ने झूठे दस्तावेज और फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर उसका चयन दिखाया। इसके बाद  आरोपियों ने ट्रेनिंग के नाम पर एक लाख 47 हजार 700 रुपये मांगे। पुलिस ने आरोपी प्रियंका पाण्डे व विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवक की बैंक अकाउंट व अन्य जानकारी ले ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चंद्रभान, - थाना प्रभारी नारनौंद 


ख़बरें और भी हैं.. ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

इस लाइन पर टच करें और शेयर करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |