स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले से क्रेटा गाड़ी छीनने के मामले में असंध व गोहाना के दो युवक गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar Two youths from Assandh and Gohana arrested in the case of snatching Creta car from Hisar district.



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

     हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने सुरेवाला चोक से क्रेटा गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपियों भूटाना, गोहाना निवासी सचिन उर्फ सोनू और भल्ला, असंध निवासी अनिल को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 379A के तहत अंकित अभियोग संख्या 294 दिनाक 09.09.2023 में गिरफ्तार किए गए है। 



        उप निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि उकलाना मंडी निवासी रमेश ने फेसबुक पर अपनी क्रेटा गाड़ी की फोटो उसे बेचने के लिए डाली थी। 9 सितंबर को आरोपी भल्ला, असंध निवासी अनिल ने राकेश के पास फोन कर गाड़ी देखने को कहा और अनिल, सचिन उर्फ सोनू अपने एक साथी साथी रमेश कुमार की दुकान पर आए। तीनों आरोपी रमेश के साथ गाड़ी की ट्राई लेने के लिए सुरेवाला चौनक तक गए और उकलाना मंडी वापस पहुंचने पर इन्होंने गाड़ी को चाबी गुम होने का बहाना बनाया। चाबी ढूंढने का बहाना करते हुए तीनो अचानक से रमेश को चकमा देते गए गाड़ी छीनकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया। पुलिस के डर से आरोपी छीनी गई क्रेटा गाड़ी को अंबाला के छोड़कर फरार हो गए । 





     उप निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने उकलाना मंडी निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर थाना उकलाना में उपरोक्त अभियोग अंकित कर मामले के दो आरोपियों सचिन उर्फ सोनू और अनिल को मुनक, करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा छीनी गई गाड़ी अंबाला से बरामद की जा चुकी है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए आज पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।


ख़बरें और भी हैं.. ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

इस लाइन पर टच करें और शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |