हांसी के नजदीकी गांव में शराब ठेके के सेल्समैन से चाकू की से नोक पर छीनी नकदी और मोबाइल
Hansi news : Cash and mobile snatched at knife point from a liquor vend salesman in a village near Hansi.
तहलका न्यूज हांसी।
हांसी के नजदीकी गांव सोरखी के शराब ठेके से बीती रात को दो युवकों द्वारा सेल्समैन से चाकू की नोंक पर नगदी वे मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद जिले के गांव अलीदातपुर निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सोरखी में भाटोल रोड पर शराब ठेके पर सेल्समेन की नौकरी करता है। 14 सितंबर की रात को करीब साढ़े 9 बजे एक युवक शराब की पेटी लेने के बहाने ठेके पर आया। जब उसने शराब की पेटी बाहर निकालने के लिए ठेके का गेट खोला तो वडाला निवासी साहिल ठेके के अन्दर घुस गया। उसके पास चाकू था और दूसरे लड़के के पास लोहे की राड़ थी। उन्होने उसके गले पर चाकू लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने गले से करीब 5 से 6 हजार रुपये निकाल लिए और उसका मोबाइल फोन छीनकर बाइक पर फरार हो गए। साहिल नाम का आरोपी पहले भी शराब लेने ठेके पर आता था।
इसके बाद उसने तुरंत मामले की सूचना सोरखी पुलिस चौकी व वास थाने को दी। बास पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शराब ठेके के सेल्समैन की शिकायत पर एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनदीप सिंह थाना प्रभारी बास।
ख़बरें और भी हैं.. ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks