स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में मां बहन के सामने युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा

 Hansi news : Big revelation in the case of murder of young man in front of mother and sister in Hansi

घर में सो रहे परिवार पर कालोनी के ही युवक ने किया था हमला



तहलका न्यूज, हांसी : इंदिरा कालोनी में घर में सो रहे परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस के अनुसार आरोपित कालोनी का ही युवक है। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस द्वारा संदिग्धों की लिस्ट तैयार की गई थी। अब पुलिस की लिस्ट में केवल एक नाम रह गया है। पुलिस के अनुसार जिस युवक ने चाकू से गला रेतकर कृष्ण की हत्या की थी और उसकी मां व बहन पर हमला किया था उसी कालोनी का रहने वाला है। आरोपित के बारे में पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। युवक वारदात के बाद से ही कालोनी से गायब है। पुलिस द्वारा युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई। परंतु आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिल पाई।





दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बुधवार सुबह एक अज्ञात ने घर मैं सो रहे पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपित द्वारा परिवार के सभी तीन लोगों के गले पर वार किया था। जिसमें कृष्ण की मौत हो गई थी। जबकि उसकी बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस द्वारा परिवार को आश्वासन दिया गया था कि 72 घंटों में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परंतु दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।


ख़बरें और भी हैं.. ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

इस लाइन पर टच करें और शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |