हिसार में खेतों की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, महिला से दुर्व्यवहार
Fight between two parties over possession of farm land in Hisar
![]() |
| तलवंडी राणा के पास उपजाऊ भूमि को लेकर आपस में झगड़ते दोनों पक्ष। |
तहलका न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़।
हिसार जिले के गांव में खेती की उपजाऊ जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई और दोनों पक्षों को कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक पक्ष की महिला में दूसरे पक्ष पर मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। जिस समय झगड़ा हुआ उसे समय पुलिस की टीम भी मौके पर ही बताई जा रही है।
![]() |
| जमीनी विवाद को लेकर झगड़ते हुए। |
मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा के पास खेत की उपजाऊ भूमि को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद को बता दे एक पक्ष में डायल 112 की टीम को सूचना दे तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की। इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
![]() |
| जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा करने वालों को समझाते हुए पुलिस। |
हिसार के मुल्तानी चौक में रहने वाली एक महिला ने बताया कि तलवंडी राणा के पास उनके खेत की जमीन है। शुक्रवार को उसका पति और जेठ खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। जब दोपहर को खाना लेकर खेत में पहुंचे तो वहां पर दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके खेत के जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से जुताई करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस की डायल 112 टीम को दी। महिला के देवर ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची तब भी आरोपित पक्ष के 4-5 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके हिस्से की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर दी।
दोनों पक्षों और मौके पर मौजूद पुलिस टीम की किसी तीसरे व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है और खेत में ट्रैक्टर चलता हुआ भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। वही वीडियो में पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और दोनों पक्षों को समझने के प्रयास में दिखाई दे रही। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में डटी हुई है।
कई व्यक्तियों को आयी चोटें; महिला से दुर्व्यवहार, पुलिस के सामने धक्का-मुक्की




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks