स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में रेल के नीचे कटकर रिटायर्ड सैनिक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन

 Jind news Hindi Retired soldier dies after being crushed under train in Jind

तहलका न्यूज, जींद, सुनील कोहाड़। 

जींद पानीपत रेलवे मार्ग पर शनिवार की देर रात एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के नीचे कट कर‌ आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस नंबर तक के शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 




शनिवार की देर रात रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि जींद के राजमहल होटल के पास जींद पानीपत रेलवे मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है और शव दो हिस्सों में कटा हुआ है शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि  रेल के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की जेब से बीएसएफ का आईडी कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुआ। 





बीएसएफ कार्ड और पैन कार्ड की सहायता से मृतक की पहचान जींद की राम कॉलोनी निवासी छोटिया के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी मौत के बाद मृतक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मृतक छोटिया के शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 





जीआरपी एसएचओ विनोद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। ट्रेन से कटने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |