स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के खेदड़ थर्मल प्लांट में कोयला बेल्ट में आने से नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत; मुआवजे की मांग पर अड़े कच्चे कर्मचारी

Hisar ki taaja khabar, hisar haryana news, latest Hisar news, 



तहलका न्यूज, हिसार।‌


हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के थर्मल प्लांट में रविवार देर रात हुए हादसा हो गया। इस हादसे में बेल्ट की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बरवाला थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक रिंकू निवासी खेड़ी चौपटा का रहने वाला था।





हिसार के खेदड़ थर्मल प्लांट में हादसा:कोयला बेल्ट में आने से युवक की मौत; मुआवजे की मांग पर अड़े कच्चे कर्मचारी


हिसार सिटी7 घंटे पहले

कोयला बेल्ट की चपेट में आया मृतक रिंकू। - Dainik Bhaskar

कोयला बेल्ट की चपेट में आया मृतक रिंकू।

हरियाणा के हिसार स्थित बरवाला क्षेत्र के थर्मल प्लांट में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेल्ट की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरवाला थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक रिंकू निवासी खेड़ी चौपटा का रहने वाला था।



करीब डेढ़ वर्ष से थर्मल प्लांट में काम कर रहा था। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व रोजगार के लिए नौकरी दिलाने की मांग को लेकर थर्मल प्लांट के गेट पर कच्चे कर्मचारी इकट्ठे हो गए हैं।


देर रात 11:50 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में 25 वर्षीय रिंकू की कोल हैंडलिंग प्लांट में ड्यूटी थी। देर रात 11:50 पर कोयला वाली बेल्ट अचानक रुक गई। इस दौरान रिंकू ने बेल्ट में फंसे कोयले को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक बेल्ट चलने से वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।


कच्चे कर्मचारियों ने मांगा मुआवजा और नौकरी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचवाया। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। कर्मचारी नेता अमरजीत सहारण ने बताया कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व रोजगार के रूप में एक नौकरी मिलनी चाहिए। इस मांग को लेकर खेदड़ के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर प्लांट के गेट पर इकट्ठा हुए हैं।


उन्होंने बताया कि जब तक दोनों मांगों पर थर्मल प्लांट के अधिकारियों की तरफ से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। बरवाला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


https://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/news/youth-dies-after-coming-in-coal-belt-at-khedar-thermal-plant-hisar-131857617.html

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |