स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद भिवानी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 Jind Bhiwani road accident : 

ससुराल पहुंचने से पहले पहुंची मौत



तहलका न्यूज, नारनौंद : सुनील कोहाड़। 


जींद भिवानी मार्ग पर बास थाना एरिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ससुराल जा रहे हैं एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 




मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के सूर्य नगर निवासी अमित एक निजी अस्पताल में काम करता था। सोमवार देर शाम को वो हिसार से अपनी ससुराल मदनहेड़ी गांव में जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। अमित के भाई सुमित ने बताया कि करीब 7:45 बजे अमित का उसके पास फोन आया कि वह 15 मिनट में अपने ससुराल पहुंच जाएगा। लेकिन 6 मिनट के बाद भी किसी राहगीर का फोन आया कि उसका भाई अमित जींद भिवानी मार्ग पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। ‌





इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से अमित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। अमित के परिजनों ने शंका जाहिर की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमित चोटिल हो गया और इन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में झूठी हुई है

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |