स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद

Hisar ki taaja khabar ;  Accused arrested in motorcycle theft cases in Hisar 

मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद।



तहलका न्यूज बरवाला, सुनील कोहाड़। 

     हिसार पुलिस ( Hisar police ) की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने नए बस स्टैंड बरवाला ( Barwala bus stand ) से मोटरसाइकिल चोरी के  मामले में आरोपी सरसौद निवासी अमन को थाना बरवाला ( Barwala police station )  में आईपीसी की धारा 379/201 के तहत अंकित अभियोग संख्या 673 दिनाक 09.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 




     उप निरीक्षक नर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमन से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी ने नए बस स्टैंड बरवाला से मोटरसाइकिल चोरी  कर उसका चेचिस नंबर रगड़ कर मिटाने की कोशिश की थी। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि थाना बरवाला में गांव किरोड़ी निवासी जोगेंद्र ने नया बस स्टैंड बरवाला से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में जोगिंदर ने बताया कि वह 9 अगस्त को खाद बीज लेने बरवाला आया था और उसने अपना मोटरसाइकिल नया बस स्टैंड के अंदर खड़ा किया था। खाद बीज खरीद जब वह वापस बस स्टैंड आया तो उसे मोटरसाइकिल वहा नही मिला।


     इसके साथ ही थाना सदर पुलिस ने स्वर्ण जयंती पार्क, सातरोड से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में दो आरोपियों सातरोड खुर्द निवासी संदीप और अनिल को थाना सदर हिसार ने आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1024 दिनाक 15.09.2023 में गिरफ्तार किए गए है। मुख्य सिपाही वीरेंद्र ने बताया कि थाना सदर में सातरोड खुर्द निवासी मुकेश कुमार ने स्वर्ण जयंती पार्क, सातरोड से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर अभियोग अंकित कर दो आरोपियों संदीप और अनिल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी संदीप पर पहले भी चोरी के 2 अभियोग अंकित है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |