हिसार जिले के खेतों से ट्यूबवेल मोटर और तार चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Hisar ki khabar,Two arrested in case of theft of tube well motor and wire from fields of Hisar district
तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।
किसने की दशा पहले ही दयनीय है उसके बावजूद भी किसान अपने खेतों में उपज लेने के लिए सिंचाई का उचित प्रबंध करते हैं और इसके लिए वह बिजली की मोटर है और महंगे महंगे तार लगते हैं। लेकिन कुछ चोर गिरोह के सदस्य अन्नदाता को अपना शिकार बना लेते हैं। हिसार पुलिस ने खेतों से मोटर चोरी करने के मामले में दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
थाना सदर पुलिस ने गांव न्योली कला के खेत से ट्यूबवेल मोटर और तार चोरी के मामले में दो आरोपियों गंगवा निवासी शंभू और नवदीप कॉलोनी निवासी वीरेंद्र उर्फ धोलिया को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1033 दिनाक 18.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही विनोद कुमार ने बताया कि थाना सदर में गांव न्योली कला निवासी सुरेंद्र ने उसके खेत से ट्यूबेल की मोटर और तार चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 17 सितंबर को रात के उसके खेत से ट्यूबवेल की तार और मोटर चोरी हो गई। पुलिस ने सुरेंद्र द्वारा दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दो आरोपियों शंभू और वीरेंद्र उर्फ धोलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर चोरीशुदा मोटर और तार की बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks