स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्रेटा गाड़ी छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar, Third accused arrested in case of snatching Creta car



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।‌

     हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने सुरेवाला चोक से क्रेटा गाड़ी छीनने के मामले के तीसरे आरोपी धर्मा खेड़ी निवासी प्रभात को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 379A के तहत अंकित अभियोग संख्या 294 दिनाक 09.09.2023 में गिरफ्तार किया है। 




        उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि आरोपी उकलाना मंडी निवासी रमेश कुमार से क्रेटा गाड़ी छीनने में भूटाना, गोहाना निवासी सचिन उर्फ सोनू और भल्ला, असंध निवासी अनिल के साथ था। 9 सितंबर को आरोपी भल्ला, असंध निवासी अनिल ने राकेश के पास फोन कर गाड़ी देखने को कहा। अनिल, सचिन उर्फ सोनू और प्रभात,  रमेश कुमार की दुकान पर आए। तीनों आरोपी रमेश के साथ गाड़ी की ट्राई लेने के लिए सुरेवाला चोक तक गए और उकलाना मंडी वापस पहुंचने पर इन्होंने गाड़ी को चाबी गुम होने का बहाना बनाया। चाबी ढूंढने का बहाना करते हुए तीनो अचानक से रमेश को चकमा देते गए गाड़ी छीनकर भाग गए। 





सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया। पुलिस के डर से आरोपी छीनी गई क्रेटा गाड़ी को अंबाला के छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छीनी गई गाड़ी को अंबाला से बरामद किया। और अभियोग में कार्रवाई करते हुए सचिन उर्फ सोनू और अनिल को मुनक, करनाल से गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी प्रभात को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उकलाना मंडी निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर थाना उकलाना में उपरोक्त अभियोग अंकित कर मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया  कर जेल भेजा है। आरोपियों द्वारा छीनी गई गाड़ी अंबाला से बरामद की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |