स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव से विवाहिता लापता, दवा लेने पिल्लू खेड़ा मंडी में गई थी महिला

Jind news Hindi: Married woman missing from village in Jind district Village in gangoli,

 



तहलका न्यूज जींद। 


जींद जिले के गांव से एक विवाहिता घर से दवा लेने के नाम पर शहर गई थी लेकिन देर रात तक भी वह वापस घर नहीं लौटी। महिला के पति और ससुरालजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन महिला का कहीं से कोई पता नहीं चला। पिल्लू खेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है। 




पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र के गांव गांगौली के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने 14 सितंबर को बताया कि उसके पेट में दर्द है और बुखार की शिकायत है। इसलिए वो डाक्टर से अपनी दवा लेने के लिए पिल्लू खेड़ा मंडी में जा रही है। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी मंडी में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उससे अगले दिन उन्होंने अपनी जान पहचान हुआ रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की लेकिन वहां पर भी उसकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 





जब पीड़ित ने घर आकर घर का सामान चेक किया तो घर से 20 हजार रुपए की नगदी, 4 तोले सोने के जेवरात वह अन्य सामान गायब मिला। पुलिस को उसने बताया कि उनकी घर में किसी तरह की कोई कहासुनी भी नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद उसकी पत्नी गहने और नकदी लेकर कहीं फरार हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |