स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के नजदीकी गांव में चंदे को लेकर विवाद, लाठी डंडों से पीटा

Hisar news: Dispute over donations in Dhansu village of Hisar district, beaten with sticks

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें, 6 नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़। 


हिसार जिले के नजदीक के गांव धांसू में शनि मंदिर के चंदें को लेकर जो कुछ लोगों में गौशाला के प्रधान और मैनेजर सहित अन्य पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हिसार सदर थाना पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 




हिसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गौशाला के मैनेजर नवीन ने बताया कि शनिवार को गौशाला के सामने मंदिर में एक मेले का आयोजन किया गया था। वह गौशाला के प्रधान मास्टर इंद्रराज मास्टर,हनुमान राहड़, संपत बाबल और अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर जो लोग श्रद्धापूर्वक चंदा लिखवा रहे थे उनका चंदा लिख रहे थे। नवीन ने बताया कि इसी दौरान वहां पर रामचंद्र नाम का व्यक्ति आया और चंदे की बात पर उनके साथ गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां पर इकट्ठा हो गए और रामचंद्र के बाद का विरोध करने लगे। 





रामचंद्र ने अपने परिजनों के पास फोन मिलाकर उन्हें मंदिर में बुला लिया और रामचंद्र के पेज इनोवा 45 अन्य लोगों ने आते ही उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हमले में इंद्रराज,अनूप, संपत को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर गांव धांसू निवासी रामचंद्र,ओम जांघु, कौर सिंह जांघु व उसका लड़का उमेद सिंह व रामचंद्र के दोनों लड़के लीलू और 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |