स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

 Jind news Hindi : Gang rape of teenage girl in Jind, four arrested in rape case

जुलाना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दी थी 26 अगस्त को शिकायत



तहलका न्यूज, जींद : जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


जुलाना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 अगस्त को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जुलाना थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। बीते आठ सितंबर को पुलिस ने छात्रा को हिसार से बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा की आरोपित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा को फतेहगढ़ निवासी हितेष अपने साथ ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित फरार हो गया। इससे पूर्व छात्रा के साथ वार्ड दो निवासी विनित, सचिन तथा वार्ड 11 निवासी मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपितों ने पीड़िता के साथ एक कैफे में बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म भी किया था।




पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों के खिलाफ की कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को काबू कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म, यौन शोषण करने, सामूहिक दुष्कर्म करने तथा एसी- एसटी एक्ट की धारा जोड़ कर अदालत में पेश किया।




जींद जिले में किशोरी का अपहरण, केस दर्ज


तहलका न्यूज, जींद : अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


एक व्यक्ति ने बताया कि उसका और उसके भाइयों के मकान आसपास ही हैं और वह तथा उसका भाई अक्सर अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। उनके घर पर गांव के ही प्रदीप का घर आना-जाना था। प्रदीप घर आकर उसकी भतीजी और परिवार की महिलाओं को धमकाकर जाता था और भतीजी को उठा ले जाने की बात कहता था। उस समय परिवार के लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। उसने आरोप लगाया कि 15 सितंबर रात को आरोपित उनके घर आया और घर में रखे 23 हजार 500 रुपए चोरी कर लिए।


इसके बाद जबरदस्ती उसकी भतीजी को उठा कर ले गया। थोड़ी देर में जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपित उसकी भतीजी को जबरदस्ती लेकर गया है और अज्ञात स्थान पर बंधक बनाए हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |