स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हवाई फायर कर फिरौती मांगने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fourth accused arrested for demanding ransom by firing in the air in uklana 

20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित के कब्जे से 2 पिस्तौल 7 जिंदा कारतूस बरामद।



तहलका न्यूज, उकलाना : सुनील कोहाड़। 

      थाना उकलाना पुलिस ने आर्य बाजार उकलाना मंडी स्थित कपड़े की दुकान में हवाई फायर कर 20 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चौथे आरोपी जांडली खुर्द निवासी सुमित उर्फ बिंडा को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 307/285/387/506/216/120B और आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 293 दिनाक 09.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 

   एएसआई जयबीर में बताया कि सुमित उर्फ बिंडा आर्य बाजार उकलाना मंडी स्थित कपड़े की दुकान में हवाई फायर कर 20 लाख की फिरौती मांगने की वारदात में शामिल था। आरोपी पवन और प्रदीप उर्फ टीटा के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार हो आर्य नगर बाजार , उकलाना में आसानंद राम प्रकाश कपड़े की दुकान पर आए। मोटरसाइकिल आरोपी सुमित उर्फ बिंडा चला रहा था यह उन दोनो को दुकान पर छोड़ वहा से थोड़ी दूरी पर खड़ा हो गया ताकि वारदात के बाद ये मोटरसाइकिल पर वहा से भाग सके। पवन और प्रदीप उर्फ टीटा दोनो कपड़े की दुकान पर गए। दोनो के पास पिस्तौल थे। पवन ने दुकान के अंदर फायर कर 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की। पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ बिंडा से 2 अवैध पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दुकानदार को डरा कर पैसे ऐठने के लिए वारदात की और दुकान में बैठे युवक को जान से मारने की नियत से फायर किया था। उपरोक्त अभियोग में तीन आरोपियों प्रदीप उर्फ टीटा, विकास उर्फ लंगू और रवि उर्फ काला को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।






 गौरतलब है कि थाना उकलाना में भैरी अकबरपुर निवासी ज्योति सिंह ने शिकायत दी कि वह आर्य नगर बाजार , उकलाना में आसानंद राम प्रकाश कपड़े की दुकान पर पिछले 8 साल से नोकरी करता है। 09.09.2023 की शाम करीब 6 बजकर 43 मिनट पर दुकान के सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी समय दुकान के अंदर दो लड़के आए, जिन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। उनके हाथों में पिस्तौल थे। एक युवक ने पिस्तौल से दुकान के अंदर उपर को तरफ फायर किया और उसे पिस्तौल दिखाते हुए 20 लाख रुपए की मांग की। और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। ज्योति सिंह ने शोर मचाने पर वे गली के हवाई फायर करते हुए मोटरसाइकिल पर सवार हो वहा से भाग गए। ज्योति सिंह द्वारा दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुमित उर्फ बिंडा से पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |