स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाइक को कार ने मारी टक्कर से नानी दोहते की मौत

hisar accident news : Nani Dohte died after her bike was hit by car

अग्रोहा बरवाला मार्ग पर लांधड़ी-कुलेरी मोड़ के पास हुआ हादसा



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।  

अग्रोहा के बरवाला मार्ग पर लांधड़ी-कुलेरी मोड़ के पास शाम करीब 5 बजे कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 




सारंगपुर निवासी रोहतास ने बताया कि उसका भतीजा 20 वर्षीय सोमबीत अपने ननिहाल के गांव नाढोड़ी में रहता था। मंगलवार की शाम को सोमबीत अपनी नानी लीलावती के साथ बाइक पर सवार होकर लांधडी गांव अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वो बरवाला मार्ग पर स्थित कुलेरी लांधड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण नानी लीलावती व सोमबीत बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 




हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्थकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |