tosham Bhiwani news : दोस्त की बाइक मांगकर ले गया युवक, घर जाकर लगा दी आग
tosham Bhiwani news :
तहलका न्यूज तोशाम।
लोहानी निवासी युवक की बाइक मांग कर ले गया गांव लेघा हेतवान निवासी युवक बाइक आग के हवाले कर दी, जिसकी शिकायत बाइक मालिक ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को दी है। लोहानी निवासी बाइक मालिक राकेश ने पुलिस को बताया कि लेघा हेतवान का राकेश 28 अगस्त को उसके पास आया और कहा कि मुझे मुर्गा फार्म पर छोड़ आओ जिस पर लोहानी निवासी राकेश व उसका साथी सन्नी लेघा निवासी राकेश को छोड़ने के लिए लेघा हेतवान में
■ मोटरसाइकिल मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज
उसके मुर्गा फार्म पर चले गए। वहां जाने के पश्चात राकेश लोहानी निवासी राकेश की बाइक मांगकर अपने घर ले गया और कहा कि मैं 5 मिनट में वापस आता हूं, लेकिन घंटा बीत जाने के बाद राकेश वापस नहीं आया। जब बाइक मालिक राकेश व उसका दोस्त सन्नी आरोपी युवक के घर गए तो उसकी बाइक में आग लगी हुई थी। उन्होंने आरोपी राकेश से पूछा कि आग कैसे लगी तो राकेश ने कहा कि मोटरसाइकिल में आग उसने लगाई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks