स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Bhiwani ki taaja khabar : बड़सी गांव में बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर हमला

 Bhiwani ki taaja khabar : 



तहलका न्यूज भिवानी। 

भिवानी जिले के गांव बड़सी में बिजली चोरी की शिकायतों पर रेड करने पहुंची बिजली निगम की टीम को ग्रामीणों ने गांव के पावर हाउस के बाहर ही घेर लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डंडे व ईंट-पत्थर लेकर निगम की विजिलेंस टीम पर हमला बोल दिया । विजिलेंस की तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। 





इस हमले में विजिलेंस एसडीओ ललित मोहन, एसडीओ निशांत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार, जेई रमेश कुमार, जेई सुनील कुमार, विजिलेंस एसआई राजेश कुमार, एसआई लालजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरूण कुमार व स्थानीय निगम कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई है। निगम की विजिलेंस टीम को सीएम विंड़ो के तहत शिकायतें मिल रही थी कि बड़सी की दोनों पंचायतों में रात के समय बड़ी संख्या में बिजली चोरी की जा रही है।






चोरी की मिल रही थी शिकायतें : एसडीओ

निगम की विजिलेंस टीम को सीएम विंडो के तहत शिकायतें मिल रही थी कि बड़सी की दोनों पंचायतों में रात के समय बिजली चोरी की जा रही है। इसलिए गांव में रेड के लिए पहुंचे थे कि रात 12 बजे के आसपास गांव के मंदिर में अनाउसमेंट हुई और टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें हमारी तीन गाड़ियां टूट गई। मामले के सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए बवानीखेड़ा थाने में शिकायत दी है। 

-ललित मोहन, एसडीओ, विजिलेंस टीम,बिजली निगम ।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |