SBS school madha : SBS स्कूल में गणित प्रतियोगिता आयोजित, इन छात्रों ने मारी बाजी |
तहलका न्यूज, नारनौंद, सुनील कोहाड़
SBS school madha में गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन 7वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में ग्रुप के अनुसार किया गया। पहले ग्रुप में 7वीं कक्षा के कोमल, कृती, सुर्यदीप, 8वीं कक्षा मुस्कान, सुकोमल ने पहला स्थान हासिल किया दुसरें ग्रुप में 9वीं की योगिता, तरूण, 10वीं कक्षा के सुन्यना, तमन्ना ने पहला स्थान हासिल किया तथा तीसरे ग्रुप में 11वीं कक्षा के हरिश, मोहित, 12वीं कक्षा में साहिल व अदिति ने पहला स्थान हासिल किया।
इस तरह स्कूल में बच्चों के विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है जिससे बच्चों के अन्दर प्रतियोगिता की भावना पैदा हो सके ताकि आगे चलकर वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकें। स्कूल के डायरेक्टर डाॅ० सुनील चहल ने बताया कि इस तरह आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। इस अवसर पर भानुप्रताप, विजय, विकास, नीतू, मन्जू, रीना, रेखा, पूजा आदि मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks