हांसी अदालत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
hansi ki khabar : Dead body of youth found in Hansi old court, police engaged in investigation
सिसाय गांव के युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान
तहलका न्यूज हांसी : सुनील कोहाड़ ।
हांसी की पुरानी अदालत के खंडहर बिल्डिंग में एक युवक का चोपड़ा हुआ मिलने से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस गली सड़ी हालत में शव को बरामद किया। मृतक युवक सिसाय गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली थी हांसी की पुरानी कोर्ट परिसर की खंडर हो चुकी बिल्डिंग में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के पास एक बैग में पड़ा हुआ मिला। जिसमें आधार कार्ड सहित कुछ कागजात मिले। पुलिस ने कागजातों के आधार पर गांव सिसाय कालीरावण के सरपंच से संपर्क किया तो मृतक के परिजन हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
मृतक की पहचान सिसाय काली रावण निवासी सुमित के रूप में हुई है जो कि बिजली और मेडिसन का काम करता था। परिजनों के मुताबिक को पिछले तीन दिनों से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था।
कागज बिनने वाले युवक ने देखा शव
हांसी की पुरानी कचहरी की खंडहर हो चुकी बिल्डिंग में इन दिनों कोई आता जाता नहीं है। सोमवार की दोपहर बाद एक कागज चुगने वाला युवक कागज चुगते चुगते इस खंडहर हो चुकी बिल्डिंग में जा पहुंचा। जैसे ही वह बिल्डिंग केंद्र प्रवेश हुआ तो उसे नई बिल्डिंग के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
इस संबंध में जांच अधिकारी सुमेर ने बताया कि हांसी की पुरानी कोर्ट परिसर की खंडर हो चुकी बिल्डिंग में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान गांव सिसाय कालीरावण निवासी सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
ये समाचार भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव से महिला लाखों रुपए सहित लापता, काफी समय से मायके में रह रही थी महिला
लेह में शहीद हुए अंकित कुंडू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई- Ab Tak News
हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News
जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार
जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks