स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका

 Hisar ki taaja khabar : Woman kidnapped in broad daylight from village near Hisar, husband thrown from moving car



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।


हिसार जिले के अग्रोहा खंड के नजदीकी गांव किरमारा के पास एक गर्भवती महिला का दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला संज्ञान में आया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह पति-पत्नी चिरमारा के शिव मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल ही अपने गांव की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में कार सवारों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी गर्भवती पत्नी का अपहरण करके मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। 




फतेहाबाद जिले के गांव जांडली निवासी चरणजीत ने बताया कि सोमवार की सुबह वो और उसकी पत्नी सलोनी हिसार जिले के गांव किरमारा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे। पूजा अर्चना करने के बाद दोनों ही गांव सिवानी बोलन की तरफ पैदल चलने लगे। चरणजीत के अनुसार उमस भरी गर्मी की वजह से उसकी गर्भवती पत्नी को चलने में दिक्कत हो रही थी। तभी पीछे से उन्हें एक वेगनर कार आई हुई दिखाई दी तो उन्होंने लिफ्ट लेने के लिए कार को रोकने का इशारा किया। उनके पास आते ही कार रुक गई। कार में पहले से ही चार युवक सवार थे। अपनी पत्नी की दिक्कत को देखते हुए वह इस कर में सवार हो गए। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चलती कार से बाहर फेंक दिया। कार से गिरने के कारण उसे चोटें आई हैं।‌ कार सवार युवक उसकी पत्नी सलोनी को लेकर मौके से फरार हो गए। ‌ राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया ‌‌। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही अग्रोहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक की शिकायत के आधार पर कर स्वर और उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह बेरीकेटिंग कर वाहनों की चेकिंग भी की लेकिन तब तक बदमाश सलोनी को लेकर पुलिस गिरफ्त से बाहर जा चुके थे।



पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सलोनी पिछले 2 साल से भिवानी जिले के किसी युग के संपर्क में थी और उससे उसके परिजन काफी नाराज थे। जिसके कारण सलोनी के परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी जिले के गांव जांडली निवासी चरणजीत से तीन महीने पहले कर दी। पुलिस इस एंगल से भी जांच करने में झुकी हुई है कि कहीं सलोनी का अपहरण उसके पुराने प्रेमी ने तो नहीं किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 3 महीने पहले चरणजीत के परिजन सलोनी को देखने के लिए भिवानी गए थे और सलोनी उन्हें पसंद आ गई तो तुरंत ही उन दोनों की शादी करवाकर सलोनी को चरणजीत के साथ उसके घर दुल्हन बनाकर भेज दिया। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।


पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News

जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार

जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम

चंडीगढ़ में बीच सड़क में भिड़ीं 3 महिलाएं, युवती ने जमकर चलाए लात-थप्पड़, गलती के बावजूद काटा बवाल | Ab Tak News

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |