जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार:
Jind ki taaja khabar : new-bride-in-jind-absconded-with-jewelry-at-midnight-kithal-alewa-police-station
जींद जिले में डेढ़ महीने पहले आई दुल्हन गहनों सहित फरार
तहलका न्यूज जींद ।
हरियाणा के जींद से डेढ़ माह की दुल्हन रात को गहने लेकर फरार हो गई। इसका पता चलते ही पीड़ित पति ने उसकी तलाश शुरू की। हालांकि जब कोई पता नहीं चला तो अलेवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नई दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
फरार दुल्हन ने की थी दूसरी शादी
पुलिस को दी शिकायत में अलेवा के एक गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले जुंडला की रोजी के साथ शादी की थी। रोजी को 13 साल का बच्चा भी था और वह दिव्यांग था। रोजी की पहली शादी कैथल जिले के गांव रोहेड़ा में हुई थी। यहां उसकी दूसरी शादी थी और वह उसके साथ शादी कर गांव में रह रही थी।
शादी में जो भी गहने पहनाए, सब ले भागी
19 अगस्त की रात को रोजी बिना किसी को बताए अपने बच्चे के साथ कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसे तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने घर में सामान को चेक किया। शादी के समय रोजी को जो गहने उन्होंने पहनाए थे, वह भी गायब मिले। रोजी उन सभी गहनों को अपने साथ ले गई, जो शादी में उसे पहनाए गए थे।
ये समाचार भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव से महिला लाखों रुपए सहित लापता, काफी समय से मायके में रह रही थी महिला
हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News
जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks