जींद में पकड़ा गया फर्जी सीबीआई DSP, ऐसे करता था धोखाधड़ी
Jind news Hindi today : Fake CBI DSP caught in Jind, used to cheat like this
■ नौकरी दिलाने का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी
तहलका न्यूज जींद । सीबीआई का फर्जी डीएसपी बनकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करते एक व्यक्ति को शहर थाना पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सीबीआई का आईकार्ड तथा नेशनल फॉरेंसिक डेटाबेस इन्वेस्टीगेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट का आईकार्ड बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
फर्जी कार्ड भी दिखाया
आनंद पर्वत कॉलोनी निवासी रामपाल ने पुलिस को दी थी। शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात जानकार के माध्यम से गांव बधना निवासी गुरु ध्यान से हुई। बातचीत के दौरान गुरु ध्यान ने खुद को सीबीआई के खुफिया साइबर अपराधों का विशेष जांच अधिकारी बताते हुए हिसार मुख्यालय पर अपनी ड्यूटी बताई । साथ ही आरोपी ने बताया कि उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। विश्वास दिलाने के लिए आरोपित ने सीबीआई का आई कार्ड भी दिखाया । दूसरी एजेंसी के आईकार्ड भी मिले
आरोपित की बातों में आकर उसने अपने दामाद सोमनाथ को नौकरी लगवाने के लिए कहा, जिसने नागरिक अस्पताल भूना में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर आरोपित ने सोमदत्त के दस्तावेज और ढाई हजार रुपये की राशि ले ली। एक लाख रुपए बाद में देने की बात कही।
छानबीन के दौरान पता चला की गुरु ध्यान अन्य लोगों से भी खुद को सीबीआई में डीएसपी बताकर राशि ले चुका है। वीरवार को जब गुरु ध्यान फॉर्म भरवाने के लिए आनंद पर्वत कॉलोनी पहुंचा तो सूचना के आधार पर पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर आरोपित के कब्जे से सीबीआई तथा दूसरी एजेंसियों के आई कार्ड बरामद हुए।
शहर थाना पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर गुरु ध्यान के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पटियाला चौक चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपित के कब्जे से सीबीआई तथा दूसरी एजेंसी के आई कार्ड बरामद हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks