national highways: पर खराब खड़े ट्राले से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत
Delhi Jaipur national highways : High speed truck collided with a poorly standing trolley, painful death of both the drivers
तहलका न्यूज रेवाड़ी :
दिल्ली-जयपुर हाइवे 48 पर बृहस्पतिवार की तड़के 3.30 बजे जयपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े एक ट्रोला में जा घुसा। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो क्लीनर भी घायल हुए हैं। टक्कर के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर का चालक रोहताश अपने क्लीनर भूपेन्द्र सिंह राजपूत के साथ रात को हाइवे स्थित जियसंहपुर खेड़ा बोर्डर से मानेसर के लिए निकला था। जब उनका ट्रक धारूहेड़ा के साबी पुल के पास से गुजर रहा था तो चालक रोहताश को अचानक नींद की झपकी आ गई और उनका ट्रक सडक किनारे खड़े एक ट्रोला में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि टुक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें चालक व क्लीनर फंस गए। इधर खड़े ट्रोला का चालक व क्लीनर ट्रोला के नीचे सोये हुए थे। टक्कर के बाद ट्रक का टायर ट्रोला के चालक संभल यूपी के 45 वर्षीय कृष्णवीर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकला। लेकिन तब तक चालक रोहताश की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में दोनों वाहनों के क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल क्लीनर भूपेन्द्र ने पुलिस को दिये ब्यान में कहा कि यह हादसा चालक रोहताश को झपकी आने के कारण हुआ। टक्कर होने से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया और यातायात शुरू किया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने क्लीनर भूपेन्द्र की शिकायत पर मृतक चालक रोहताश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
+


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks