Today news hisar : Hau Gate 4 पर इकट्ठा हुए, रैली निकालते हुए किसान पहुंचे लघु सचिवालय |
तहलका न्यूज | हिसार
Today Hisar News पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को किसान सरसों खरीद, बीमा क्लेम और गोपुत्र सेना के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने डीसी कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद एसडीएम जयबीर यादव ने डीसी की अनुपस्थिति में मांग पत्र लिया। एसडीएम जयबीर यादव ने उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
डीएसपी ने कहा कि वे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इससे पहले किसान एचएयू के गेट नंबर चार पर इकट्ठा हुए। यहां से रैली निकालते हुए किसान लघु सचिवालय पहुंचे थे। यहां काफी देर तक धरना भी दिया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष मंदीप सिंह नथवान के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय का घेराव किया। किसान नेताओं ने कहा कि 2022 की फसल खराब का बीमा 20 फरवरी तक वितरण हो जाना चाहिए था, किंतु रिलायंस बीमा कंपनी ने तीन महीने बीतने के बाद भी खातों में नहीं डाला है। जिसे तुरंत किसानों के खातों में डाला जाए।
सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद 1 मई 2023 से बंद कर दी है। पिछले पूरे महीने मौसम खराब होने की वजह से किसान अपनी फसल समय पर नहीं निकाल सके थे। अब जब किसान अपनी सरसों की फसल निकलकर मंडी में पहुंचा रहे हैं तो सरकार ने सरसों खरीद बंद कर दी। इसलिए सरसों की सरकारी खरीद दोबारा से शुरू करवाई जाए। आदमपुर विधायक आवास पर 1 जून से लगाएंगे पक्का मोर्चा अगर जिले में कल से सरसों की खरीद शुरू नहीं होती है तो 13 मई से आदमपुर विधायक के घर के सामने धरना जब तक खरीद शुरू नहीं होती है तब तक जारी रहेगा। बीमा कंपनी 15 दिनों के अंदर किसानों के खातों में रकम नहीं डालती है तो 1 जून से टिकरी बॉर्डर की तरह किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ डीसी ऑफिस हिसार पर पक्का मोर्चा लगाएंगे।
संघर्ष समिति बालसमंद ने दिया आजाद नगर भाईचारा कमेटी के धरने को समर्थन
Hisar | आजाद नगर भाईचारा कमेटी का धरना 36वें दिन भी जारी रहा। धरने को गुरुवार को संयुक्त किसान संघर्ष समिति बालसमंद ने समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए समिति के प्रधान सुरेंद्र आर्य ने कहा कि आजाद नगर में अस्पताल की मांग अब सिर्फ आजाद नगर की ही नहीं बल्कि पूरे हिसार और आसपास के गांववासियों की भी है। सिक्लि अस्पताल की जर्जर इमारत और वर्षों पुरानी मशीनों के हालात, स्टाफ की कमी समस्त हिसार वासियों को पता है।
शहर के चारों तरफ प्राइवेट अस्पतालों के जाल बिछ गया है जहां स्वास्थ्य सेवाएं लेना आमजन के बस से बाहर है। उन्होंने कमेटी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार की जिम्मेदारी उनको सौंपी जाएगी उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सिकंदर सोनी, सुभाष वर्मा, पवन जांगड़ा, परशुराम शर्मा सतबीर नंबरदार, दयानंद कल्सन, अनु सूरा, बलबीर पनिहार, राजीव मलिक, विजय जागलान, अनिल गोरछी, मुकेश बैनीवाल, नरेश कादयान, आजाद कादयान रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks