सातरोड गांव में ही बनेगा सेग्रीगेशन प्लांट, बेवजह विरोध गलत : मेयर
Today hisar news Segregation plant will be built in Satrod village itself, unnecessary protest is wrong: Mayor
तहलका न्यूज | हिसार
Today Hisar News Hisar नगर निगम के मुख्य सभागार में मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की समीक्षा मीटिंग हुई। मीटिंग में नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सेनिटेशन ब्रांच के स्टाफ को सख्त लहजे में कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है इसको लेकर मेहनत व लगन से काम करें। जो काम में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ फिर एक्शन लिया जाएगा। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि साफ सफाई का कार्य ज्यादा महत्वता में आता है इसलिए सबको मिलकर हिसार शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर वार्ड वाइज गली-गली स्वच्छता का कंपटीशन करवाएंगे। इसके लिए एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स की सहायता ली जाएगी। ताकि वे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें। साथ ही शहर के एक वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड बनाना है। सीएनडी वेस्ट को लेकर मेयर ने ठेकेदारों की मीटिंग बुलाने की बात कही। इसके बाद रोड किनारे सीएनडी वेस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के टॉयलेट एसोसिएशन को गोद दिए जाएंगे। उनका भी पार्क प्रतियोगिता की तर्ज पर कंपीटिशन कराया जाएगा। शहर के सभी पार्कों में कंपोस्ट पिट बनाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। मीटिंग में निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया
मीटिंग में समान काम समान वेतन पर सहमति ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को अधिकारी व स्टाफ गंभीर हो जाएं। फील्ड में जाकर रेगुलर निरीक्षण करें और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व सफाई को लेकर जो भी टेंडर बाकी है उन्हें सिरे चढ़ाने के लिए गंभीरता किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग, लेखा अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक अभियंता सुनील लांबा, कनिष्ठ अभियंता राकेश, सुमित, मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार आदि रहे।
मेयर व निगम कमिश्नर ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया। मीटिंग में यूनियन ने कई मुद्दे रखे। सबसे अहम मुद्दे समान काम समान वेतन पर मेयर व कमिश्नर ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि समान काम समान वेतन दिया जाएगा। अन्य निगमों में भी यह लागू किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को यहां भी समान काम समान वेतन मिलेगा। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि इसे एफएनसीसी की मीटिंग में रखा जाएगा। मेयर गौतम सरदाना ने बताया कि मीटिंग सोमवार की रखी गई है। 15 मई को होने वाली मीटिंग में डिवेलपमेंट के कई एजेंडे पास होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks