स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Information commission : सूचना न देने पर Information commission ने ग्राम सचिव पर लगाया 25 हजार जुर्माना

Today Hisar News Information commission



तहलका न्यूज , हिसार


Information commission ने ग्राम सचिव अजीत कुमार को RTI के तहत ग्राम पंचायत संबंधित सूचना न देने के मामले में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है| मामले को लेकर गांव हरिता निवासी बलबीर ने आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत संबंधित सूचना मांगी थी। इस सूचना को लेकर ग्राम सचिव ने आरटीआई कार्यकर्ता को सही सूचना नहीं दी। जिसके बाद बलबीर अपील में चले गए। 






सूचना आयुक्त जयसिंह बिश्नोई के समक्ष पेश होकर उन्होंने कहा कि उन्हें बार बार गुमराह किया जा रहा है। उस वक्त आयोग ने आदेश दिए थे कि ग्राम सचिव इन्हें रिकॉर्ड की इंस्पेक्शन करा दें। लेकिन इस आदेश की भी ग्राम सचिव ने अवहेलना की। जिसके बाद अब सूचना आयुक्त जयसिंह बिश्नोई ने आदेशों की अवहेलना करने व सूचना न देने के चलते सचिव के खिलाफ बीडीपीओ हिसार वन को नियमानुसर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।






इसके साथ ही आयोग ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आयोग ने बीडीपीओ को आदेश दिए हैं कि वे ग्राम सचिव की जून और जुलाई की सैलरी से जुर्माना राशि वसूल करना सुनिश्चित करें। साथ ही आदेशों की पालना करते हुए रिपोर्ट सूचना आयोग को भेजें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |