स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

current haryana news : नारनौंद पुलिस ने बस में सवारियों की जेब तरास गिरोह के तीन को दबौचा, तीनों हिसार, जींद और रोहतक जिले के रहने वाले

current haryana news

Narnaund Police Station
Narnaund Police Station 


अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़

  current haryana news बसों में जेब तराशने की घटनाएं आम हो गई हैं और जेब तराशने वाले गिरोह के लोग सवारियों की आंखों में धूल झोंक कर उनकी खून पसीने की कमाई पर अपना हाथ साफ कर देते हैं। नारनौंद पुलिस ने रोडवेज बस में एक यात्री की जेब तराशने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन जेब कतरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों जेब कतरे हिसार और रोहतक जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 





पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव रामराय की एक महिला हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रही थी। सफर के दौरान तीन युवकों ने महिला के बैग से सामान चुराने की कोशिश की तो सवारियों ने उनको देख लिया और महिला को बताया। बस में सवार यात्रियों ने तीनों जेब रखने वाले युवकों को दबोच लिया और ‌सवारियों से भरी बस सीधे नारनौंद पुलिस स्टेशन पहुंची। यात्रियों ने तीनों जेब तराशने वाले युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। ‌ पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव थुराना निवासी सुनील उर्फ सोनू, जींस लेकर जुलाना निवासी जॉनी और रोहतक जिले के लाखन माजरा क्षेत्र के गांव इंदरगढ़ निवासी रोबिन उर्फ बीन के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों से उषा करने के बाद अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |