स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Rohtak News : नारनौंद हल्के के सरपंच के भाई पर महम में हमला कर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटा, चोरी की मोटरसाकिल छोड़ बदमाश फरार |

  • Rohtak News Narnaund Halke's sarpanch's brother attacked and looted motorcycle and mobile phone in Meham


  • तीन दिन पहले जींद जिले के नरवाना से चोरी हुआ था मोटरसाइकिल

अब तक न्यूज, हिसार , रोहतक / सुनील कोहाड़, ललीत


हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के पास बाइक सवार से तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने रास्ता रोककर लोहे के सरिए से हमला कर उसे उसका मोबाइल फोन और उसका मौके से फरार हो गए। हालांकि बदमाश मौके पर चोरी का मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 






नारनौंद हलके के गांव सिंघवा खास निवासी रविन ने बताया कि वो महम से ताऊ को लेने के लिए महम जा रहा था। जैसे ही नरेश महम के शेरे पंजाब होटल के पास पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश युवक सवार होकर आए और उसके मोटरसाइकिल  के आगे मोटरसाइकिल अड़ा दी। जिसके कारण नरेश को अपना मोटरसाइकिल रोकना पड़ा। आरोप लगाते हुए बताया कि जैसे ही नरेश ने अपना मोटरसाइकिल रोका तो पीछे से आए नकाबपोश युवकों ने लोहे के सरिए से उसके सिर पर वार कर दिया। लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह उनके इस वार से बच गया। उसके बाद बदमाशों ने उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर है लोहे के सरिया से वार करने शुरू कर दिए। 






रविन ने बताया कि तीनों युवक उसके भाई रविन का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीन कर मौके से फरार हो गए। तीनों बदमाश जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे उसे क्षय मौके पर छोड़कर भाग गए। 

सरपंच नरेश ने बताया कि जैसे उसको इस घटना की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सरपंच नरेश ने बताया कि उसका भाई प्रवीण हलवाई का कार्य करता है।




महम पुलिस ने रविन की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बदमाश घटनास्थल पर जिस मोटरसाइकिल को छोड़कर भागे है उसकी जांच करने से पता चलता है कि वह मोटरसाइकिल जींद जिले के नरवाना  से तीन दिन पहले चोरी हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।



More News 

हिसार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, एडीजीपी की टीम ने हुक्का बार में छापा मारकर पढ़ने वाले छात्रों सहित 6 को काबू |
wrestlers protest latest news today: जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आई शहीद भगत सिंह कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर सहित तीन जिलों के सचिव निलंबित !

हत्या प्रयास मामले में नारनौंद क्षेत्र का युवक दोषी करार |

पानी का कुंड खोदते समय मिट्टी गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल |




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |