स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धनाढ्य लोग विदेशों में भेजने लगे हैं लिंग जांच सैंपल | Rich people have started sending sex test samples abroad |

 धनाढ्य लोग विदेशों में भ्रूण के सैंपल भेजकर पता करके करवा रहे भ्रूण हत्या

हरियाणा की लड़कियां कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाएंगी ग्लोबल मुहिम, विश्व को सेल्फी विद डॉटर का पाठ पढ़ाने के बाद अब कोख में होगी बेटियों की रक्षा, जींद,हिसार व गुरूग्राम की लड़कियां चलाएंगी जागरूकता अभियान




हिसार। 
देश-विदेश को सेल्फी विद डॉटर मुहिम से जोडऩे में अहम भूमिका निभाने वाले जींद जिले के गांव बीबीपुर से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई क्रांति की शुरूआत हो रही है। हरियाणा के जींद व हिसार की लड़कियां अब न केवल हरियाणा बल्कि देश के कई राज्यों में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगी। वर्ष 2012 में सुनील जागलान के नेतृत्व में हुई कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शुरू हुई क्रॉंति का असर बीबीपुर गॉंव के साथ जिले व राज्य में साथ दिख रहा जिस पर मोहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के सौंवे  एपिसोड में यह कहकर लगा दी कि सेल्फी विद डॉटर से हरियाणा में लिंगानुपात में ज़बरदस्त सुधार आया । इससे प्ररित होकर सुनील जागलान ने लाडो पंचायत का एक आयोजन गॉंव बीबीपुर में किया और एक ऑनलाइन लाडो पंचायत की जिसमें उनकी टीम की देश भर की लडकीयॉं जुड़ी ।












प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर सुनील जागलान ने बनाई टास्क फोर्स


बीबीपुर में हुई लाडो पंचायत में हिसार ,जींद व गुरुग्राम जिले की लड़कियों ने भाग लिया और यह राष्ट्रीय अभियान चलाने की शपथ ली।
सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मन की बात कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत के बाद कोख के भीतर ही बेटियों की रक्षा के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा था हरियाणा में लिंगानुपात सुधार के लिए सेल्फी विद डॉटर को क्रेडिट दिया था। हरियाणा में जेंडर रेशो लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेल्फी विद डॉटर अभियान को देश का सबसे चर्चित और बेटियों को सम्मान दिलाने वाला अभियान माना है। सुनील जागलान के अनुसार उन्होंने व उनकी टीम ने अब बेटियों को कोख में बचाने के लिए जो मॉडल बीबीपुर व हरियाणा में लागू किया उसको अभियान बनाकर देशभर में शुरू करने का फैसला किया है।












उन्होंने बताया कि जब सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू किया गया तो उस समय जींद जिले के गांव बीबीपुर में लिंगानुपात सबसे कम अलावा जिले व राज्य का भी कम था। सुनील जागलान ने वर्ष 2012 से बेटियों के सम्मान की लड़ाई एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने की लड़ाई शुरू की तथा महिलाओं की खाप पंचायत भी करवाई। जागलान ने बताया कि जींद जिले में लिंगानुपात सुधार की सफलता के बाद अब सेल्फी विद डॉटर की टीम द्वारा बेटियों को कोख में बचाने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। सुनील जागलान के अनुसार उन्होंने इस मुद्दे को लेकर एक टास्क फोर्स का गठन किया है। जागलान ने बताया कि इस जागरूकता अभियान को हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में भी शुरू किया जाएगा।












लड़कियां बोली हम खुद लड़ेंगी अपने सम्मान की लड़ाई

बीबीपुर में हुई लाडो पंचायत में पहुंची हिसार जिला के कवॉंरी की सोनू ने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है। कन्या भ्रूण हत्या अब एक ग्लोबल समस्या बन चुका है। जींद के गांव बीबीपुर की रहने वाली रीतू ने कहा कि अब समय आ गया है जब बेटियों को ही बेटियों के अधिकारों की लड़ाई लडऩी होगी। इस मामले में वह आम जन को जागरूक करने के साथ-साथ गर्भवति महिलाओं से भी मुलाकात करेंगी ताकि वह खुद भ्रूण की जांच करवाने का विरोध कर सकें।




























धनाढ्य लोग विदेशों में भेजने लगे हैं लिंग जांच सैंपल -

सुनील जागलान ने बताया कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है जो दिल्ली, राजस्थान, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है। यहां के लोग लिंग की जांच के लिए सैंपल पड़ोसी राज्यों में भेजे रहे हैं। बहुत से धनाढ्य लोग विदेशों में भी सैंपल जांच के लिए भेजते हैं, जिसके चलते सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने भ्रूण हत्या के विरोध में अभियान चलाने का फैसला किया है। अब लड़कियां की लड़कियों के सम्मान की इस लड़ाई को लड़ेंगी। जिसके तहत गांव-गांव जाकर महिलाओं को इस बारे में जागरूक किया जाएगा और गांव स्तर पर भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जनमत संग्रह करवाए जाएंगे।



More News 

माजरा प्याऊ आईटीआई के 3 छात्र नहर में बहे, दो को बचाया, तीसरे की तलाश जारी


सरकारी योजना का गलत लाभ लेने पर 185 के खिलाफ केस दर्ज |

गोरखधाम एक्सप्रेस से उतरते यात्री का फिसला पैर, पंजे कटे, नारनौंद में काम करता है पीड़ित |


असंध, नरवाना, हांसी व गोहाना रूट पर बढ़ाई जाए बस सेवा, ग्रामीण रूटों पर चले बसें तो हजारों विद्यार्थियों को होगा फायदा


खिलाड़ियों के समर्थन में कल किसान और मजदूर जाएंगे Jantar Mantar, किसान सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |