जमीन बेचने के नाम पर 87 लाख हड़पने के मामले में आरोपित काबू |
Hisar news today in Hindi Kavu accused in the case of grabbing 87 lakhs in the name of selling land
अब तक, हिसार / सुनील कोहाड़
जमीन बेचने के नाम पर 87 लाख रुपए हड़पने के मामले में आरोपित गांव पीरावाली निवासी गोविंद को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित पर सदर थाना में 31 जनवरी को केस दर्ज किया गया था।
मामले में जांचकर्ता एएसआइ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित गोविंद ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर न्यौली कलां निवासी सुनील कुमार से जमीन बेचने के बहाने से धोखाधड़ी कर 87 लाख रुपए हड़पे थे। 18 मई 2021 को शिकायतकर्ता न्योली कलां निवासी सुनील कुमार ने आरोपित गोविंद के साथ 28 लाख रुपए देकर 25 लाख के हिसाब से तीन एकड़ जमीन का इकरार नामा किया था। इकरारनामे में जमीन पर लोन का भी जिक्र हुआ था। जिसमें गोविंद सिंह ने कहा कि वह लोन की पूरी पेमेंट कर देगा।
सुनील कुमार ने गोविंद सिंह को जमीन के अलग अलग दिन कुल 73 लाख 70 हजार रुपए बैंक अकाउंट के जरिए में और 13 लाख 30 हजार रुपए नकद दिए। जिस पर आरोपित गोविंद सिंह से ने सुनील कुमार को जमीन पर कब्जा दे दिया। लेकिन कब्जे वाली स जमीन में से कुछ जमीन आरोपित ने ने पहले ही बेच रखी थी। 21 अक्टूबर क 2021 को जमीन की रजिस्ट्री की वि तारीख तय की थी। परंतु आरोपित गोविंद ने जमीन की रजिस्ट्री सुनील इ- कुमार के नाम नहीं करवाई और पैसे वापस मांगने पर गोविंद सिंह ने से शिकायतकर्ता को जान से मारने की अ धमकी दी।
पंचायती फैसले में गोविंद सिंह ए ने 12 मई 2022 तक पैसे लौटाने के बारे में एग्रीमेंट किया। लेकिन अ आरोपित ने सुनील कुमार को पैसे ए नहीं लौटाए। आरोपित गोविंद सिंह सि ने अपने साथियों के साथ मिलकर फ धोखाधड़ी से जमीन के इकरारनामे को लेकर शिकायतकर्ता सुनील से कुमार से 87 लाख रुपए हड़प लिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks