पहलवानों के समर्थन में दिल्ली रवाना हुए वकील, खातों को चेतावनी न्याय नहीं मिला तो कर देंगे दिल्ली को चारों तरफ से जाम |
Haryana news today Hindi lawyers left for Delhi in support of wrestlers
तहलका न्यूज हरियाणा
कुश्ती पहलवानों के समर्थन में आज कैथल के वकील दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व सभी वकील बाररूम के सामने एकत्र हुए वहां से वह बस के जरिए वे दिल्ली पहुंचे। चलने से पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश दुल, उप प्रधान सुल्तान बनवाला, पूर्व प्रधान पीएल भारद्वाज, सह सचिव जितेंद्र कुमार, दलबीर पुनिया, सुरेंद्र रांझा, दलवीर राठी आदि ने कहा कि जिन पहलवानों ने देश की आन बान शान को बढ़ाने का काम किया आज उन्हें ही अपने लिए न्याय की मांग करते हुए धरना देना पड़ रहा है।
यह बहुत शर्म की बात है कि मैडल लाने वाली महिला खिलाड़ियों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता को बचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिस आदमी पर भ्रष्टाचार, छेड़छाड़ और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप हैं ऐसे आदमी को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में महिला पहलवानों व अन्य खिलाड़ियों के साथ है, उनकी जब भी, जहां भी जरूरत पड़ेगी वे खिलाड़ियों के साथ खड़े मिलेंगे।
कार्रवाई नहीं की तो चारों तरफ से दिल्ली होगी जाम
शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक निजी कार्यालय में आयोजित बैठक में लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप भी अब दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतर आई है। बैठक में सर्वसम्मति से धरने पर बैठे खिलाड़ियों को अपना समर्थन देते हुए यह फैसला लिया गया है कि 7 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के धरने में पहुँच कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। लववंशीय खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने बताया कि सभी खापों का धरने पर बैठे खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन है उन्होंने कहा कि जिस समय पहलवान बेटियां देश के लिए मेडल लेकर आई थी तक उस समय पूरे देश में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जा रहा था और अब वह जब अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो उन्हें विशेष वर्ग का बता कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।
■ लववंशीय खत्री व 360 जटवाड़ा खाप धरनारत पहलवानों के समर्थन में उत्तरी
खिलाड़ी किसी जाति या किसी धर्म के नहीं होते। धरने पर बैठी बेटियां पूरे देश की बेटियां हैं, जिन्होंने मेडल जीत कर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास न करे और बृजमोहन सरण के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे अन्यथा सभी खायें पहलवान बेटियों के लिए आर-पार लड़ाई लड़ेंगी। वहीं जटवाड़ा 360 खाप के प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार को बृजमोहन सरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जिस तरह किसान आंदोलन के समय जिस तरह दिल्ली को जाम कर दिया। था उसी तरह खापे पहलवानों के समर्थन में फिर से दिल्ली जाम करने से पीछे नहीं हटेंगी। दिल्ली के अंदर पानी, दूध व राशन की सप्लाई भी बंद करवा दिया जाएगा। इस मौके पर दोनों खापों के सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks