स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिना बिल- बिल्टी के लिए रात का वक्त चुनते थे ट्रांसपोर्टर, सुबह सिरसा पहुंच जाती थी गाड़ियां

Today Sirsa news transporters used to choose night time without bills, vehicles used to reach Sirsa in the morning


अब तक न्यूज, सिरसा 

बिना : बिल और बिल्टी के माल ढुलाई के मामले में गिरफ्तार ट्रांसपोर्टर नरेंद्र से एनसीबी को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। नरेंद्र से रिमांड अवधि समाप्त होने से पहले दिल्ली में उन जगहों की निशानदेही करवाई गई है जहां से माल सिरसा व पंजाब में सप्लाई किया जाता था। दिल्ली में ट्रांसपोर्ट नगर व पुरानी दिल्ली में दो ऐसे अड्डे सामने आए हैं जहां से बिना बिल व बिल्टी के सामान को फर्म तक पहुंचा दिया जाता था। इस खेल में अधिकारियों की मिलीभगत को लेकर भी जांच की जा रही है। आरटीए स्टाफ व प्रदेश के जीएसटी से जुड़े अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार सिरसा से गिरफ्तार







गठजोड़ में आठ से अधिक ट्रांसपोर्टर्स की संलिप्तता की जानकारी एनसीबी को मिली। नरेंद्र ट्रांसपोर्टर से पुलिस को आठ और ट्रांसपोर्टरों की संलिप्तता की जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में खुलासा नहीं कर रही है। गिरफ्तार नरेंद्र सिंह को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे अदालत पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।









सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्टरों ने टैक्स चोरी के लिए मध्य रात्रि के बाद का समय चुन रखा था। इस दौरान दिल्ली से गाड़ियां हरियाणा के लिए निकलती थी। सिरसा रूट पर सुबह पहुंच जाती थी। जब तक अधिकारी रोड़ साइट पर आते ये गाड़ियां गंतव्य पर पहुंच चुकी होती थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |